Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

सिक्किम सुरंग त्रासदी: नौ और शव बरामद, मृतक संख्या 22 पहुंची, खोज एवं बचाव अभियान जारी

दक्षिण सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग, झोलुंगे स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग त्रासदी में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार देररात खोज एवं बचाव अभियान के दौरान नौ और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई।

23 Jul 2026

सिक्किम सुरंग त्रासदी: नौ और शव बरामद, मृतक संख्या 22 पहुंची, खोज एवं बचाव अभियान जारी

नाम्ची (सिक्किम)। दक्षिण सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग, झोलुंगे स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग त्रासदी में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार देररात खोज एवं बचाव अभियान के दौरान नौ और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई।

दुर्घटना का आज तीसरा दिन है। 20 जुलाई की दोपहर सुरंग के भीतर अचानक विस्फोट के साथ कथित मिथेन गैस रिसाव होने के बाद वहां कार्यरत श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य सरकार की संबंधित एजेंसियां तथा राज्य के बाहर से आए विशेषज्ञ बचाव दल शामिल हैं।

सुरंग के भीतर प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कुछ समय के लिए अभियान प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह इसे फिर तेज गति से शुरू किया गया। शाम को एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई । देररात तक चले अभियान के दौरान नौ और शव बरामद किए गए। नाम्ची जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह जारी ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक सुरंग से 22 शव निकाले जा चुके हैं। एनएचपीसी के अनुसार, दुर्घटना के समय सुरंग के भीतर 25 श्रमिक फंसे हुए थे।

जिला प्रशासन के अनुसार, शेष श्रमिकों की तलाश के लिए बचाव एजेंसियों ने अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। रात करीब 10 बजे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), आसनसोल की दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत अभियान में शामिल हो गई। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बचाव दलों ने अथक प्रयास करते हुए मध्यरात्रि तक अभियान जारी रखा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिक्किम सुरंग त्रासदी: नौ और शव बरामद, मृतक संख्या 22 पहुंची
दक्षिण सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग, झोलुंगे स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग त्रासदी में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News